चंडीगढ़। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस पर जुबानी हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस सारे देश के मुद्दों पर अपना दृष्टिकोण रखती है और देश की बड़ी बड़ी समस्याओं के बारे में बड़ी-बड़ी बातें करती है, लेकिन यह पार्टी अपने एक राज्य हरियाणा में अभी तक नेता प्रतिपक्ष का नाम तय नहीं कर पा रही है। कांग्रेस की यह स्थिति बहुत ही निराशाजनक है।
अनिल विज सोमवार को चंडीगढ़ में मीडिया कर्मियों से बात कर रहे थे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के चंडीगढ़ दौरे पर अनिल विज ने कहा कि आठ महीने के ज्यादा हो गए और ये अभी तक अपना नेता प्रतिपक्ष तय नहीं कर पाए हैं।

ऐसी स्थिति तब है, जब नेता प्रतिपक्ष तय करने के लिए कांग्रेस की कई मीटिंग हो हो चुकी हैं। हरियाणा में कांग्रेस की फूट के बारे में अनिल विज ने कहा कि राजनीति बड़ी अजीब चीज है। वही लड़ाते हैं और वही समझौते करवाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *