अंबाला शहर। अंबाला शहर के बलदेव नगर थाना क्षेत्र के सरकुलर रोड पर एक मकान को ताला लगा हुआ देख चोर चोरी के लिए टारगेट कर रहे थे, लेकिन जैसे ही पड़ोसी अपने मकान को ताला लगाकर कार लेकर गया तो चोरों ने उसी के घर में चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया।

फिलहाल पुलिस ने शिकायत पर मुकदमा दर्ज करवा दिया है। अंबाला शहर के मॉडल टाउन के सरकुलर रोड के कमलजीत सिंह ने बताया कि रविवार को वह सुबह 10 बजे अपनी पत्नी जसबीर कौर बेटी ओशीन ओबराय और बहन जसबीर कौर को लेकर बाबा दीप सिंह गुरुद्वारा देवी नगर गया था।
व ह उनको छोड़कर घर साढे़ दस बजे वापस आ गया था और फिर वह करीब दो बजे अपने परिवार वालों को लेने के लिए गया था, जब वह अपने परिवार के साथ साढे चार बजे वापस आया और गेट खोलकर घर में दाखिल हुआ। देखा कि घर के अंदर अलमारियां खुली पड़ी थी और कपड़े बिखरे पड़े थे। उनके घर का पिछला दरवाजा शीशे का है, जो टूटा है। अपनी अलमारी को चेक किया अलमारी के अंदर सोने के जेवर व चांदी के गहने व नकदी करीब 35- 41 हजार रुपये कोई चोरी कर ले गया हैं।
सीआईए स्टाफ ने आस पास की जुटाई सीसीटीवी फुटेज चोरी की वारदात होने के चलते मौके पर सीआईए की टीम पहुंच गई। जहां पर टीम की ओर से घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी को अपने कब्जे में ले लिया। जिसमें चार आरोपित नजर आए हैं। फिलहाल मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस समय में दिया चोरी को अंजाम  आरोपित दोपहर को घर के सामने की दीवार पर बैठे थे। मकान मालिक दोपहर दो बजने से महज पांच मिनट पहले घर से निकला था। जब वह चला गया तो उनमें से एक आरोपित युवक 1:59 बजे और फिर 2:08 बजे उनके घर के पास चक्कर लगाकर गया।
जो 2:16 बजे दोबारा दीवार पर बैठ गया। इसके बाद 2:38 बजे पर वह आगे निकल गया जिसके पीछे तीन युवक आ रहे हैं, जिनके हाथ में पलिथीन जिसमें सामान डाला हुआ लेकर जा रहे हैं। आरोपित 2:40 बजे चोरी की वारदात को अंजाम देकर निकल गए।
पड़ोसी के घर पर लटका ताला बना मुसीबत मकान मालिक ने बताया कि वह घर को लाक लगा रहा था। इसी दौरान आरोपितों की नजर उस पर पड़ी। उसने गाड़ी को भी घर से बाहर निकाल दिया। जिसके चलते आरोपितों की नजर पड़ोसी के घर की बजाए उसके घर पर पड़ गई। क्योंकि जिस घर पर पहले से लाक लगा हुआ है तो उसमें से कुछ मिलेगा या नहीं। जबकि जो उनके सामने ताला लगा हरा है तो उसमें माल मिलना लाजिमी है। इसी के चलते मकान को टारगेट कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *