फरीदाबाद। अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल साइकिल सवार की दिल्ली ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान मौत हो गई। बालाजी कॉलोनी सिकरौना निवासी पंकज ने बताया कि उसका चचेरा भाई गोपाल सिंह आइएमटी स्थित एक फैक्ट्री में काम करता था।
वह रोजाना साइकिल से आता-जाता था। 27 मई को जब वह ड्यूटी पूरी कर साइकिल से घर लौट रहा था और फ्लाईओवर पार कर रहा था तो अज्ञात वाहन ने उसकी साइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया और राहगीरों ने उसे बल्लभगढ़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।
सूचना मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। वहां से डॉक्टर ने उसे दिल्ली ट्रामा सेंटर भेज दिया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। आदर्श नगर थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।