सुपर 100 केंद्र एक अत्यंत सराहनीय पहल है जो प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को उचित मार्गदर्शन और संसाधन उपलब्ध कराकर उनके उज्ज्वल भविष्य की रखत है नींव, हरियाणा सुपर 100 कार्यक्रम शिक्षा विभाग की एक क्रांतिकारी पहल
कुरुक्षेत्र 25 मई।
जिला शिक्षा अधिकारी संतोष शर्मा ने कहा कि हरियाणा सुपर 100 केंद्र में शैक्षणिक सत्र 2025- 2027 के चयनित विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यातिथि के रूप में निदेशक कृषि एवं पशु कल्याण विभाग के राजनारायण कौशिक एवं अतिका मलिक तथा विशिष्ठ अतिथि के रूप में हरप्रीत कौर संयुक्त निदेशक माध्यमिक शिक्षा हरियाणा पंचकूला ने शिरकत की। इस अवसर पर मुख्यातिथि राजनारायण कौशिक द्वारा परिसर में स्थित सभागार का नामकरण योगशाला रखा गया। विशिष्ट अतिथि हरप्रीत कौर ने योगशाला में सरस्वती माता की प्रतिमा का अनावरण किया गया।
राज नारायण कौशिक ने सभी अभिभावकों तथा विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं है, यह एक जीवन दर्शन है जो व्यक्तित्व निर्माण में सहायक होता है। उन्होंने कहा कि मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है। हरियाणा सुपर 100 केंद्र एक अत्यंत सराहनीय पहल है जो प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को उचित मार्गदर्शन और संसाधन उपलब्ध कराकर उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव रखता है। योगशाला का नामकरण इस दिशा में एक प्रतीक है कि शिक्षा के साथ मानसिक और शारीरिक संतुलन भी आवश्यक है।
विशिष्ट अतिथि हरप्रीत कौर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा सुपर 100 कार्यक्रम शिक्षा विभाग की एक क्रांतिकारी पहल है, जिसका उद्देश्य सरकारी स्कूलों के मेधावी विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की उच्चस्तरीय तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग, गुणवत्ता संसाधन और अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराना है। यह कार्यक्रम न केवल शिक्षा के क्षेत्र में समानता सुनिश्चित करता है, बल्कि ग्रामीण और साधन-संपन्न वर्ग के बीच की खाई को भी पाटता है।
अतिका मलिक ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से हरियाणा के होनहार विद्यार्थी भी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं जैसे एनईईटी, जेईई आदि के लिए तैयार किया जाता है ताकि विद्यार्थियों का चयन देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में हो सके। सरकार और विभाग की तरफ से हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है। चाहे वह अनुभवी शिक्षकों की नियुक्ति हो, तकनीकी संसाधनों की उपलब्धता, अनुशासित वातावरण का निर्माण।
जिला शिक्षा अधिकारी संतोष शर्मा ने सभी गणमान्य अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए कहा कि जिला कुरुक्षेत्र में सभी सुपर 100 के विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी। नवीन मिश्रा ने हरियाणा सुपर 100 कार्यक्रम के विषय पर विस्तृत रूप से जानकारी दी।
इस अवसर पर विकल्प संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष नवीन मिश्रा, बुनियाद के डायरेक्टर प्रदीप सनसनवाल, जिला विज्ञान विशेषज्ञ एवं कार्यक्रम नोडल अधिकारी डॉ तरसेम कौशिक तथा इको क्लब के जिला संयोजक अतुल शास्त्री, राजन गुंडल, कपिल भार्गव, संजीव कुमार, सीमा आदि उपस्थित रहे।
