चंडीगढ़। ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के दौरान सेना की कार्यवाही की मीडिया ब्रीफिंग देने वाली महिला अधिकारियों के विरुद्ध अशोका यूनिवर्सिटी सोनीपत के एसोसिएट प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद (Ali Khan Mahmudabad) द्वारा की गई टिप्पणियों का मामला तूल पकड़ गया है। 

राज्य महिला आयोग द्वारा इन टिप्पणियों पर लिए गए संज्ञान के बाद जहां हरियाणा पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया, वहीं यूनिवर्सिटी में राजनीति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर अली खान अपनी गिरफ्तारी के विरोध में सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए हैं। सुप्रीम कोर्ट
अली की शादी जम्मू-कश्मीर के पूर्व वित्त मंत्री हसीब द्राबू की बेटी से हुई है। राज्य में प्रोफेसर अली की गिरफ्तारी बड़ा मुद्दा बन चुकी है। इंटरनेट मीडिया पर प्रोफेसर के समर्थन में जहां काफी लोग खड़े हो गए, वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर से भाजपा के पूर्व सांसद रितेश पांडेय ने प्रोफेसर की गिरफ्तारी को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है। 

इंटरनेट मीडिया पर कहा जा रहा है कि प्रोफेसर अली खान ने पाकिस्तान के विरुद्ध आपरेशन सिंदूर को लेकर सेना अथवा सेना की कार्यवाही के बारे में कुछ भी ऐसा नहीं कहा, जिस पर राज्य महिला आयोग को इसे मुद्दा बनाकर गिरफ्तार करा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *