कुरुक्षेत्र, 16 मई । राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भिवानी खेड़ा (2352) थानेसर (कुरुक्षेत्र) में जिला शिक्षा अधिकारी कुरुक्षेत्र श्रीमती संतोष शर्मा द्वारा विद्यालय के कार्यालय का उद्‌घाटन किया गया एवं विद्यालय का निरीक्षण भी किया तथा विभिन्न कक्षाओं के बच्चों के स्तर की जाँच की व अध्यापकों की सराहना की। प्रधानाचार्या डा. बलजीत कौर ने स्वेच्छा से अपनी तरफ से इक्यावन हजार रूपये की राशि विद्यालय के विकास के लिए दान दी। ग्राम पंचायत भिवानी खेड़ा के सरपंच प्रवीण कुमार सैनी ने भी विद्यालय में बच्चों के नामांकन को बढ़ावा देने का आश्वसन दिया। इस अवसर पर विज्ञान विशेषज्ञ डा. तरसेम सिंह, अतुल शास्त्री व डा. सुनीता बीआरपी थानेसर तथा सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *