कार्यकारी अभियंता जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंडल कुरुक्षेत्र के कार्यालय पर गेट मीटिंग कर रोष प्रकट किया
कुरुक्षेत्र, 16 मई : हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन रजिस्टर्ड नंबर 41 मुख्यालय चरखी दादरी कैंप कार्यालय करनाल की शाखा जन स्वास्थ्य विभाग कुरुक्षेत्र द्वारा राजेश सैनी ब्रांच चेयरमैन की अध्यक्षता में कार्यकारी अभियंता जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंडल कुरुक्षेत्र के कार्यालय पर गेट मीटिंग की गई। गेट मीटिंग का संचालन जिला सचिव राम रतन शर्मा ने किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष कुलवंत शर्मा व राज्य चेयरमैन सत्यपाल वर्मा ने कहा कि जन स्वास्थ्य विभाग कुरुक्षेत्र के कार्यकारी अभियंता द्वारा तानाशाही रवैया अपनाया हुआ है। संबंधित अधिकारी हरियाणा सरकार द्वारा दी हुई सुविधाओं को लागू न करके अपने तुगलकी फरमान जारी कर रहे हैं। एमपीडब्ल्यू कर्मचारियों को आज तक वेतनमान नहीं दिया गया है। एमपीडब्ल्यू कर्मचारियों के बच्चे भूखे मर रहे हैं। इस कार्यालय के अधिकारी उच्च अधिकारियों के व हरियाणा सरकार के आदेशों को न मानकर अपनी मनमर्जी कर रहे हैं। कर्मचारियों के स्टाफ क्वार्टरों की रिपेयर तक नहीं की जाती है। जिले भर के जलघरों की दशा दयनीय है। कुलवंत शर्मा ने कहा कि संबंधित अधिकारी ने अपने कार्यकाल में सेवानिवृत कर्मचारियों को लगा रखा है ताकि इनके गलत कार्य हो सकें। एचकेआरएन कर्मचारियों के पीएफ व ईएसआई के खाते ठीक नहीं किए गए हैं। एमपीडब्ल्यू कर्मियों के पीएफ व ईएसआई खाते अभी भी खुले नहीं है। शिक्षा भत्ते के पैसे, एलटीसी ब्लॉक वर्ष 2020 से 2023 का भुगतान, मेडिकल बिलों का भुगतान समय पर नहीं हो रहा है आदि गंभीर मुद्दे पर विस्तार से बैठक में चर्चा की गई। इस मीटिंग में राज्य उप प्रधान तेजपाल गुर्जर, इंद्र पाल सिंह, प्रदेश संगठन सचिव प्रदीप कुमार, जिला करनाल के चेयरमैन साहब सिंह धीमान, जिला प्रधान रजिस्टर राणा, कुरुक्षेत्र जिला प्रधान अशोक यादव, जिला सचिव राम रतन शर्मा, ब्रांच उप प्रधान गुरनाम कश्यप, रिखीराम यादव, राधेश्याम शर्मा, ब्रांच सचिव कुलदीप सैनी, रणवीर शर्मा, सतीश कुमार, वीरेंद्र सिंह ऑडिटर, नरेश मथाना, सुशील सैनी, सतीश रामगढ़, मुनीत बरना, जिला यमुनानगर प्रदीप गुप्ता, नरेश सैनी, जसवीर सिरसमा आदि ने भी अपने विचार रखें।

फोटो परिचय : कर्मचारी गेट मीटिंग कर रोष प्रकट करते हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *