उपायुक्त नेहा सिंह व कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा ने गीता ज्ञान संस्थानम् में किया रक्तदान शिविर का उदघाटन
—-
जीओ गीता युवा मंच व श्रीकृष्ण कृपा परिवार द्वारा गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज के जन्म दिवस के उपलक्ष मे थैलिसिमिया पीडि़त बच्चों के लिए आयोजित किया रक्तदान शिविर, 101 लोगों ने स्वेच्छा से किया रक्तदान
कुरुक्षेत्र 14 मई। उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि रक्तदान महादान है, रक्तदान करने से व्यक्ति के शरीर में एक नई ऊर्जा का संचार होता है तथा स्वास्थ्य भी ठीक रहता है, इसलिए हमें समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए। हमारे द्वारा दिया गया रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति के काम आए इससे बड़ी कोई बात नहीं हो सकती है।
उपायुक्त नेहा सिंह बुधवार को गीता ज्ञान संस्थानम् में श्रीकृष्ण कृपा परिवार व जीओ गीता युवा मंच के संयुक्त तत्वावधान में गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज के जन्मदिवस के उपलक्ष पर थैलिसिमिया पीडि़त बच्चों की सहायता के लिए आयोजित विशाल रक्तदान शिविर में बोल रही थी। इससे पहले उपायुक्त नेहा सिंह, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा ने विधिवत रूप से विशाल रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। इस शिविर में उपायुक्त तथा कुलपति ने रक्तदाताओं को बैच लगाकर सम्मानित किया और सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र भी वितरित किए। इस शिविर में 101 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।
उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि रक्तदान करने वाले महान होते हैं जोकि दूसरों की जिंदगी को बचाने के लिए प्रयास करते हैं। ब्लड बैंक में हमेशा पर्याप्त मात्रा में रक्त उपलब्ध रहे तथा लोगों को जरूरत पडऩे पर आसानी से रक्त मिल सके, इसके लिए हमें समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए। रक्तदान के पश्चात 90 दिन के बाद लोगों के शरीर में फिर नया रक्त संग्रह हो जाता है। इसलिए लोगों को रक्तदान करने से कभी घबराना नहीं चाहिए और रक्तदान कर लोगों की जान बचानी चाहिये, क्योंकि रक्तदान से ही हम एक-दूसरे की मदद कर लोगों की जान बचा सकते हैं।
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि रक्तदान करना सबसे बड़ा पुन्य का कार्य है, इसे महादान भी कहा जाता है। इस महादान के लिए समाज के हर व्यक्ति को तत्पर रहना चाहिए। इस रक्तदान से किसी अनजान व्यक्ति की जान को बचाया जा सकता है। यह रक्तदान शिविर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज के जन्मदिवस पर लगाया गया है। इसलिए इस रक्तदान शिविर का महत्व और बढ़ जाता है। इसके साथ ही इस रक्त को थैलिसिमिया से पीडि़त लोगों को दिया जाएगा। इससे बडा समाज सेवा का कोई भी कार्य नहीं होगा। समाजसेवी विजय नरूला ने सभी का स्वागत किया। इस मौके पर युवा मंच की तरफ से राजेन्द्र कुमार, राजेन्द्र सिंगला, साहब, भारत भारद्वाज, अशोक अरोड़ा, चेयरमैन मदन मोहन छाबडा, समाजसेवी जितेन्द्र ढींगडा, मंगत राम जिंदल, पिंकी जिंदल, रमाकांत शर्मा, सुनील वत्स, धर्मपाल शर्मा, राजू, पवन भारद्वाज, दीपक आहुजा, मनीष सिंधवानी, अन्नु माल्यान आदि उपस्थित थे।
फोटो परिचय
कुरुक्षेत्र। रक्तदाता को गीता भेंट करतीं उपायुक्त नेहा सिंह।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *