रिंग रोड के प्वाईंट न. 1800 के समीप अनिश्चित कालीन धरने पर बैठे ग्रामीण
इंटर चेंज मार्ग नही तो रिंग रोड का निर्माण भी नही: सुरेंद्र सागवान
धरने पर बैठे ग्रामीण अपनी मांग को लेकर दिनभर करते रहे नारेबाजी
करनाल, 14 मई(): निर्माणाधीन करनाल रिंग रोड़ पर इंटर चेंज मार्ग बनाए जाने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन(भाकियू) के तत्वाधान में आंदोलन शुरू कर दिया गया। जिसके चलते आंदोलित ग्रामीणों ने पंचायत का आयोजन करने के उपरांत निर्माणाधीन करनाल रिंग रोड़ पर चल रहे निर्माण कार्य को विरोध स्वरूप बंद करवा दिया गया है। इंटर चेंज मार्ग बनाए जाने का मामला जोर पकडऩे लगा है। भविष्य में इस आंदोलन के और जोर पकडने की संभावना बनती दिखाई देने लगी है। इसके साथ ही करनाल रिंग रोड के प्वाईंट न. 1800 के समीप अनिश्चित कालीन धरना शुरू कर दिया गया है। धरना दिन रात चलाने की घोषणा की गई है। आंदोलित ग्रामीणों ने अपनी मांग को मनवाने के लिए जोरदार नारेबाजी करते हुए अपनी आवाज को बुलंद्व किया। बुद्ववार से शुरू किए गए धरने की प्रदेश संगठन मंत्री शाम सिंह मान, उत्तरी भारत प्रभारी बाबूराम डाबरथला, हरियाणा प्रभारी महताब सिंह कादियान, प्रवक्ता सुरेंद्र सागवान, पूर्व सरपंच जगबीर बदरान ने संयुक्त रूप अगुवाई की। विकास खंड घरोंडा के प्रधान धनेतर राणा, इंद्री खंड प्रधान दिलावर सिंह डबकोली, निसिंग खंड महासचिव राजेंद्र राणा, कार्यालय सचिव राजकुमार नोतना सहित कई किसान नेता मौजूद रहे। आसपास के कई गांव के ग्रामीणों ने एकत्रित होकर पंचायत में शिरकत की। पंचायत में जिला प्रशासन व निर्माण कंपनी के ठेकेदारों पर आरोप लगाते हुए कहा कि हमारी इस मांग की पूर्ण से अनदेखी की जा रही है। लिखित मांग करने के बाऊजूद भी इंटर चेंज मार्ग बनाए जाने की घोषणा नही की जा रही है। जिसकों लेकर आसपास गांव के लोगों में रोष पनप रहा है। किसान नेता सुरेंद्र सागवान ने ग्रामीणों की पंचायत को संबोधित करते हुए कहा कि जब तक इंटर चेंज मार्ग बनाए जाने की विधिवत् तौर पर मांग को नही माना जाता तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा कि इंटर चेंज मार्ग नही तो रिंग रोड का निर्माण भी नही होगा। जिसका उपस्थित भीड़ ने हाथ उठा कर जोरदार ढंग से समर्थन किया। सागवान ने कहा कि हमारा आंदोलन शांतिप्रिय तरीके से चलेगा। इस अवसर पर पूर्व सरपंच हरी सिंह, बनवारी जोगी, रामपाल शर्मा, वेद प्रकाश कश्यप, सुरज लाठर, अशोक फूंसगढ, जगबीर मान, यशपाल शर्मा, रामकुमार शर्मा, सतीश रींडल, कर्ण कालिया रांवर, महेंद्र मढ़ाण, चांदवीर, बबलू सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *