ऑटो रुकवाकर पुलिस ने पीटा
उत्तर प्रदेश के कैराना कस्बे के गांव कांधला निवासी अजय ने बताया कि उसके पिता अजय सिंह कुरुक्षेत्र में चाट ठेकेदार है। वह अपने बड़े भाई विजय के साथ रविवार को कुरुक्षेत्र से कस्मटर से बकाया पेमेंट लेकर आटो में घर लौट रहे थे। रास्ते में आटो में सवार एक महिला ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया और फोन कर बंदे बुलाने की धमकी दी।
जब वह सनौली क्षेत्र में टोल प्लाजा पर पहुंचे तो एक गाड़ी में सवार होकर आए तीन पुलिसकर्मी समेत पांच लोगों ने ऑटो रुकवाया और दोनों भाइयों को उतारकर मारपीट की। सबके सामने पैर पकड़वाएं। फिर उन्हें जाने के लिए कहा।
यमुना पुल के नीचे मिला शव
जब वह यमुना पुल पर पहुंचे तो वहां पर नाके पर फिर आटो रुकवाकर पुलिसकर्मियों ने उन्हें उतार लिया। उन्हें पीटने लगे। दोनों को अलग-अलग कर दिया। उसे चौकी के अंदर बैठा लिया। जबकि विजय को पीटते हुए अलग ले गए। बताया जा रहा कि विजय जान बचाकर भाग गया। रात साढ़े नौ बजे पिता अजय सिंह को पुलिस ने चौकी में बुलाया। दोबारा माफी मंगवाने के बाद अजय को छोड़ दिया।