करनाल 26 अप्रैल । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठन को मजबूत करते हुए मोहद्दीनपुर मंडल में नई नियुक्ति की है। राजेश लाठर को मोहद्दीनपुर मंडल का नया भाजपा महामंत्री नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति भाजपा करनाल जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर द्वारा की गई है।
अपनी नियुक्ति पर राजेश लाठर ने पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व, प्रदेश नेतृत्व, जिला अध्यक्ष प्रवीण लाठर तथा स्थानीय संगठन का हृदय से आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो विश्वास उन पर जताया है, वह उस पर खरा उतरने का भरसक प्रयास करेंगे। संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण से कार्य करेंगे। राजेश लाठर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता हमेशा राष्ट्रहित और समाजहित को सर्वोपरि मानते हुए काम करता है। वह भी इसी सोच के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।