ननिहाल बरात में शामिल होने आई आठ वर्ष की बच्ची से हैवानियत की गई। आधी रात को उसे टैंट के पीछे ले जाकर हवस का शिकार बनाया गया। खून से लथपथ बच्ची जब रोती हुई मां के पास पहुंची तो मां के पैरों तले जमीन खिसक गई। तत्काल उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। उधर, घटना के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया। बिशारतगंज थाने में अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध प्राथमिकी लिख ली गई है। बरात में आए लोगों के फोटो दिखाकर बच्ची से आरोपित की पहचान कराई जा रही है, मगर अभी तक उसने किसी को नहीं पहचाना हैं।
बदायूं के बिनावर के एक गांव में रहने वाले व्यक्ति की बिशारतगंज के एक गांव में ससुराल है। गुरुवार को उनकी साली की शादी थी जिसमें वह पत्नी व आठ वर्ष की बच्ची के साथ शामिल होने आए थे। पुलिस के मुताबिक, बरात आई तो सभी लोग शादी में मशगूल हो गए। रस्में चल रही थीं। रात करीब 11:45 बजे बच्ची बरात में लगे चाऊमीन के स्टॉल पर जाकर चाऊमीन मांगने लगी तो वहां एक युवक आया और उसने उससे मिठाई खाने की बात कही। बच्ची ने कहा कि उसे मिठाई दिखाई नहीं दे रही। तो आरोपित ने कहा कि चलो वह उसे मिठाई दिलाता है।

टैंट के पीछे ले गया
मिठाई दिलाने के बहाने वह बच्ची को टैंट के पीछे सूनसान स्थान पर ले गया और दुष्कर्म किया। बच्ची चीखी-चिल्लाई लेकिन बरात के शोर में किसी ने उसकी आवाज नहीं सुनी। बच्ची को लहूलुहान हालत में छोड़कर आरोपित मौके से फरार हो गया। जब वह वापस टैंट में पहुंची तो खून से लथपथ थी। यह देख सभी चौंक गए। बच्ची ने अपनी मां को आपबीती सुनाई। इसके बाद पूरे बरात में हलचल बढ़ गई।