सिविल अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी दूर नहीं हो रही है। इस अस्पताल में फिजीशियन तो है ही नहीं। बाल रोग विशेषज्ञ भी स्थायी नहीं है। ईएनटी में भी एक ही डॉक्टर है। वे छुट्टी पर जाते हैं तो इलाज ठप हो जाता है।
हाल ही में ईएनटी विभाग में डॉक्टर छुट्टी पर थे, तो तीन दिनों तक मरीज यहां से वापस लौटते रहे। ऐसे में उन्हें दोगुना परेशानी उठानी पड़ी। जिन विभागों में डॉक्टर नहीं है। उनसे जुड़े मरीज तो यहां पर इलाज के लिए आते ही नहीं लेकिन जिनमें एक ही डॉक्टर है, उनमें जब डॉक्टर नहीं मिलते तब मरीजों की पीड़ा बढ़ जाती है।
अनुबंध के तौर पर लाए गए डॉक्टर कोई स्थायी नहीं
इस समय सिविल अस्पताल में त्वचा रोग के लिए कोई डॉक्टर नहीं है। हालांकि विगत में प्राथमिक उपचार केंद्रों पर अनुबंध तौर पर त्वचा रोग विशेषज्ञों की तैनाती की गई थी, लेकिन सिविल अस्पताल में केवल त्वचा रोग ही नहीं बल्कि दूसरे कई विभागों में भी डॉक्टरों की कमी है। बाल रोग विभाग में भी यहां के स्थायी चिकित्सक का ट्रांसफर हो गया था तो उसके बाद काेई स्थायी डॉक्टर यहां पर नहीं आए।