गांव छारा में बुधवार शाम को हुई सड़क दुर्घटना में एक बुजुर्ग पूर्व सैनिक और उनके दो नातियों की दर्दनाक मौत हो गई। तीनों बाइक पर थे और ईंटों से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उन्हें कुचल दिया।
शव सिविल अस्पताल में रखे गए हैं। पोस्टमार्टम वीरवार को होगा। मृतकों में छारा गांव के भीम सिंह (60) और उनके नाती टिंकू (13) व हनी (8) शामिल हैं। जानकारी के अनुसार बुधवार शाम करीब चार बजे भीम सिंह अपने दोनों नातियों के साथ बाइक पर सवार होकर नेशनल हाइवे-334बी की तरफ गए थे।