कुरुक्षेत्र 23 अप्रैल। जिलाधीश एवं उपायुक्त ने कुरुक्षेत्र जिले में अलग-अलग जगहों से अवैध कालोनियों व अवैध निर्माण को गिराने के लिए 4 डयूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए है। यह डयूटी मजिस्ट्रेट जिला योजनाकार अधिकारी द्वारा जारी शेड्यूल अनुसार पुलिस के सहयोग से कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे।
एडीसी सोनू भट्टï ने कहा कि जिला नगर योजनाकार अधिकारी विक्रम कुमार के पत्र के आधार पर जिलाधीश की तरफ से अलग-अलग क्षेत्रों के लिए अवैध कालोनियों व अवैध निर्माण कार्य को गिराने के लिए डयूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए है। इसमें कुरुक्षेत्र के लिए डीटीपी विक्रम कुमार, लाडवा के लिए एटीपी प्रवीण कुमार, पिहोवा के लिए कृषि विभाग के एसडीओ मनीष वत्स, शाहबाद के लिए एटीपी मंजीत नियुक्त किए है। यह अधिकारी जिला नगर योजनाकार द्वारा जारी 21 अप्रैल से 28 अप्रैल तक शेड्यूल के अनुसार कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे।
