कुरुक्षेत्र से 10 हजार से ज्यादा लोग व कार्यकर्ता पहुंचेंगेे यमुनानगर में–सुभाष सुधा
कुरुक्षेत्र से कार्यकर्ताओं के लिए किया 400 बसों का प्रबंध
थानेसर हल्का से सबसे ज्यादा 122 बसे पहुंचेगी कार्यक्रम स्थल पर
40 बसों में सैल्फ हैल्फ गु्रप की 2 हजार महिलाएं पहुंचेगी पीएम कार्यक्रम में
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विकसित भारत-विकसित हरियाणा की महत्वपूर्ण कड़ी को जोड़ेंगे
यमुनानगर में 800 मैगावाट क्षमता की थर्मल यूनिट और हिसार में एयरपोर्ट का उद्घाटन व नए टर्मिनल का शिलान्यास कर प्रदेश को सौगात देंगे पीएम
कुरुक्षेत्र 11 अप्रैल।  पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर 14 अप्रैल को हरियाणा की जनता को बड़ी सौगात देंगे। इस दिन प्रधानमंत्री यमुनानगर में 800 मेगावाट क्षमता की थर्मल यूनिट का शिलान्यास और हिसार में नए एयरपोर्ट का उद्घाटन व टर्मिनल का शिलान्यास करेंगे। यह हरियाणा के लिए गर्व का क्षण होगा। इन क्षणों को और ऐतिहासिक बनाने के लिए कुरुक्षेत्र से 10 हजार से ज्यादा कार्यकर्ता और आम नागरिक यमुनानगर पहुंचेंगे।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आदेशानुसार कुरुक्षेत्र जिले से 10 हजार से ज्यादा कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम में ले जाने के लिए 400 बसों का इंतजाम किया गया है। इसमें 120 बसें हल्का पिहोवा, 122 बसे हल्का थानेसर, 102 बसे हल्का लाडवा व 57 बसे हल्का शाहबाद से यमुनानगर भेजी जाएंगी। अहम पहलू यह है कि इन बसों में 40 बसे सैल्फ हैल्प गु्रप की महिलाओं के लिए आरक्षित की गई है। इस जिले के 45 गांव से 2 हजार से ज्यादा सैल्फ हैल्प ग्रुप की महिलाएं 14 अप्रैल को यमुनानगर कार्यक्रम में पहुंचेंगी।
उन्होंने कहा कि यमुनानगर में शुरू होने वाली थर्मल यूनिट का निर्माण भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) द्वारा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसी परियोजनाएं प्रदेश के विकास में मील का पत्थर साबित होंगी। पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि इन परियोजनाओं के शिलान्यास एवं उद्घाटन के अवसर पर यमुनानगर और हिसार में आयोजित होने वाली महारैलियों में लाखों लोग शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि यमुनानगर में 12 जिलों से और हिसार में 15 जिलों से जनता पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का यह दौरा हरियाणा के विकास के लिए ऐतिहासिक होगा। रादौर विधानसभा क्षेत्र से भी हजारों लोग मोदी जी को  सुनने पहुंचेंगे।
उन्होंने कहा कि हरियाणा में सरसों और गेहूं की फसल एमएसपी पर खरीदी जा रही है। इस बार फसल की राशि सीधे किसानों के खाते में जमा की जा रही है। उन्होंने बताया कि नकली बीज और दवाइयों पर अंकुश लगाने के लिए सख्त कानून बनाए गए हैं, जिससे किसानों की आमदनी बढ़ेगी। मंडियों में खरीद केंद्रों पर व्यापक इंतजाम किए गए हैं ताकि किसानों को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े और फसल का एक-एक दाना खरीदा जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *