*कुरुक्षेत्र में पूर्णाहूति के साथ सम्पन्न हुआ जनकल्याण 1008 कुंडीय शिव शक्ति महायज्ञ*
———————-
केबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी और डिप्टी स्पीकर कृष्ण मिड्ढा भी महायज्ञ में पहुंचे, डाली आहुतियां
——————–
10 दिन तक चले महायज्ञ में डाली गई 10 लाख आहुतियां
————————–
17 सितंबर को यज्ञ दिवस और कुरुक्षेत्र को धाम बनाने की सरकार से की मांग
डॉ. राजेश वधवा
कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के केशव पार्क में 18 मार्च से चल रहा 1008 कुंडीय जनकल्याण शिव शक्ति महायज्ञ पूर्णाहूति के साथ संपन्न हुआ। सम्पन्न अवसर पर हज़ारों की संख्या में श्रद्धालु महा यज्ञ में भाग लेने पहुंचे।
18 से 27 मार्च तक चले इस 10 दिवसीय महायज्ञ में हर रोज एक मंत्रोच्चारण के बीच लाख आहुतियां डाली जाती रही।
महायज्ञ के अंतिम दिन पर्यावरण एवं सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी, डिप्टी स्पीकर कृष्ण मिड्ढा भी महायज्ञ में पहुंचे और उन्होंने भी आहुति डाली। 10 दिनों तक लगातार मुख्य यजमान रहे साहिल सुधा और सुगंधा सुधा ने
पूर्णाहूति डाली। इसके उपरांत मुख्य मंच पर दिव्य महाआरती का आयोजन किया गया। मुख्य मंच पर स्वामी हरिओम दास ने 17 सितंबर को यज्ञ दिवस घोषित करने और कुरुक्षेत्र को यज्ञ धाम बनाने की सरकार से मांग भी की।
महायज्ञ के समापन पर यज्ञ सम्राट स्वामी हरिओम ने एक-एक श्रद्वालु का आभार जताया। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र में इस महायज्ञ के आयोजन से कुरुक्षेत्र धरा की पहचान देश-दुनियां में और भी बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि महायज्ञ के कारण पर्यावरण शुद्ध होता है। इसलिए वे हर घर यज्ञ, घर घर यज्ञ मुहिम को चला रहे हैं।
बॉक्स
*कुरुक्षेत्र धाम मुहिम का पूर्व मंत्री सुभाष सुधा ने भी किया समर्थन*
कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व मंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि आज पूरी तरह से बिगड़ चुके पर्यावरण को संतुलित करने के लिए ऐसे आयोजन किए जाने की जरूरत है। उन्होंने भी कहा कि यज्ञ हर घर में होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अब यह धरा कुरुक्षेत्र धाम बन चुकी है। यहां इस आयोजन के चलते ही अनेक संत महात्मा भी पहुंचे हैं जिससे सनातन को और भी मजबूती मिली है।
बॉक्स
*केशव पार्क में लगाए 108 पौधे*
महायज्ञ में मुख्य यजमान रहे युवा भाजपा मोर्चा जिलाध्यक्ष एवं स्वामी हरिओम ने केशव पार्क में 108 पौधे लगाए। वहीं साहिल सुधा ने जहां अपने जन्मदिन पर 108 पौधे लगाए वहीं एक वर्ष में 51 हजार पौधे लगाने का संकल्प भी लिया।
बॉक्स
*पर्यावरण सुरक्षा में अहम भूमिका निभाएंगे यज्ञ और पौधे : साहिल सुधा*
भाजयुमो जिलाध्यक्ष साहिल सुधा ने कहा कि दूषित हो रहे वातावरण को शुद्ध बनाने में यज्ञ एवं पौधे अपनी अहम भूमिका निभाएंगे। वातावरण की शुद्धता हेतु जहां महायज्ञ का आयोजन किया गया, वहीं आज केशव पार्क में 108 पौधे रोपित किए गए।
बॉक्स
*मुख्य मंच पर साहिल सुधा को बधाइयां देने उमड़ा जनसैलाब, सैकड़ों बर्थडे केक कटे*
भाजयुमो जिलाध्यक्ष साहिल सुधा का जन्मदिन होने और महायज्ञ की पूर्णाहुति होने के अवसर पर पहुंचे हजारों लोग मुख्य मंच पर साहिल सुधा को उनके जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे। उनके सैकड़ों समर्थकों ने तो उनके जन्मदिन का केक लाकर उनके हाथों से कटवाया। साहिल सुधा, सुगंधा सुधा को संत महात्माओं ने पुष्प वर्षा कर आशीर्वाद भी दिया।