हाशिवरात्रि पर महादेव की पूजा में विद्यापीठ के ट्रस्टी एवं भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे
कुरुक्षेत्र, 21 फरवरी : देशभर में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से श्री जयराम विद्यापीठ में स्थित श्री रामेश्वर महादेव मंदिर में विद्यापीठ के ट्रस्टियों एवं भारी संख्या में शिव भक्तों द्वारा महामृत्युंजय मंत्र जाप तथा महाशिवरात्रि पर शंखनाद के साथ महा रुद्राभिषेक किया जाएगा। आचार्य प. प्रतीक शर्मा ने बताया कि श्री जयराम विद्यापीठ में पूरा दिन महाशिवरात्रि पर दूर दूर से आने वाले यजमानों एवं शिव भक्तों के लिए ब्रह्मचारियों द्वारा महाभिषेक एवं विश्व के दुर्लभ स्फटिक मणि शिवलिंग पर सर्वकल्याण की भावना से पूजन होगा। उन्होंने बताया कि भगवान शिव कल्याण के देवता माने जाते हैं। पूजा से शीघ्र ही प्रसन्न होकर मनचाहा वरदान देने वाले भगवान शिव को उनके भक्त देवों के देव महादेव, औढरदानी, भोलेनाथ, शंकर, गंगाधर, नीलकंठ, बाबा आदि नाम से बुलाते हैं। आचार्य प. प्रतीक शर्मा ने बताया शिव की साधना का सबसे बड़ा महापर्व महाशिवरात्रि को माना गया है, जो कि 26 फरवरी को मनाई जाएगी। उन्होंने बताया भगवान शिव के महापर्व पर भगवान शिव का रुद्राभिषेक करने का बहुत ज्यादा धार्मिक महत्व है। रुद्राभिषेक दो शब्दों रुद्र और अभिषेक से मिलकर बना है। इसमें रुद्र शब्द का अर्थ भगवान शिव है अर्थात शिव का अभिषेक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *