कुरुक्षेत्र 19 फरवरी। जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि केन्द्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं क्रीडा बोर्ड की तरफ से अखिल भारतीय सिविल सेवा तैराकी प्रतियोगिता पुरुष व महिला का आयोजन 5 से 7 मार्च तक गुजरात में किया जा रहा है।
उन्होंने जारी प्रेस विज्ञिप्त में कहा कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले कर्मचारियों व खिलाडिय़ों का चयन ट्रायल 21 फरवरी 2025 को वार हिरोज स्टेडियम अंबाला कैंट में करवाया जा रहा है। इन खेलों में भाग लेने के इच्छुक कर्मचारी निर्धारित तिथि पर समय अनुसार चयन ट्रायल में पहुंचे। इस सिविल सेवा प्रतियोगिता से सम्बन्धित हिदायतें डीओपीटीडॉटजीओवीडॉटइन पर उपलब्ध है।