कन्याओं को संस्था द्वारा जरूरत का सारा सामान दिया जाएगा
कुरुक्षेत्र, 31 जनवरी : हरियाणा अग्रवाल विकास संगठन के प्रदेश प्रवक्ता राजेश सिंगला ने कुरुक्षेत्र में बताया कि 23 मार्च को हिसार के अग्रसेन भवन में 51 जरूरतमंद कन्याओं का राज्य स्तरीय सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता हरियाणा अग्रवाल विकास संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग करेंगे। राजेश सिंगला ने बताया कि विवाह समारोह हिन्दू रीति-रिवाज अनुसार सम्पन्न होंगे। पहले गाजे-बाजे के साथ 51 दूल्हों की भव्य बारात शहर से निकाली जाएगी। कन्याओं को संस्था द्वारा जरूरत का सारा सामान दिया जाएगा। जिसमें अलमारी, सिलाई मशीन, डबल बेड, गद्दे, संदूक, मेज-कुर्सी सैट, कूलर, बर्तन, प्रैस, एलसीडी, घड़ी सैट, दीवार घड़ी, लड़का-लड़की के कपड़े, कम्बल, चांदी का समान, लड़की का लहंगा आदि समान दिया जाएगा। हजारों लोग इस भव्य समारोह के साक्षी बनेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *