जन स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत्त हुए प्रदेशाध्यक्ष कुलवंत शर्मा की रिटायरमेंट पर वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी रहे मौजूद
कुरुक्षेत्र, 31 जनवरी : हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन रजिस्ट्रेशन नंबर 41 मुख्यालय चरखी दादरी के प्रदेशाध्यक्ष कुलवंत शर्मा 36 वर्ष 1 महीने की जन स्वास्थ्य विभाग कुरुक्षेत्र में सेवा करने के बाद चार्जमैन के पद से सेवानिवृत्त हो गए। प्रदेशाध्यक्ष कुलवंत शर्मा ने वर्षों तक संगठन में कर्मचारियों के लिए बड़े से बड़ा आंदोलन किया तथा कर्मचारियों की मांगों के समाधान के लिए निरंतर संघर्ष भी किया। शुक्रवार को कुलवंत शर्मा के सेवानिवृत होने के अवसर पर जन स्वास्थ्य विभाग के अधीक्षक अभियंता अरविन्द रोहिला, कार्यकारी अभियता सुमित गर्ग, संगठन के राज्य के चेयरमैन सत्यपाल वर्मा, राज्य उपाध्यक्ष तेजपाल गुर्जर, इंद्रपाल सिंह, जिला प्रधान अनिल कुमार, सर्वकर्मचारी संघ के जिला प्र्धान ओम प्रकाश, ब्रांच सचिव कुलदीप सैनी, जिला सचिव राम रतन, रणवीर शर्मा रिखी राम यादव, गुरनाम कश्यप, राधे श्याम शर्मा, महेंद्र सिंह, सतीश कुमार, वीरेंद्र कुमार इत्यादि भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *