जिले भर में मंडल अध्यक्षों की चुनाव प्रक्रिया हुई संपन्न, जिले में 20 मंडल अध्यक्ष निर्वाचित
विस स्पीकर हरविंद्र कल्याण, करनाल के विधायक जगमोहन आनंद, असंध के विधायक योगेंद्र राणा, इंद्री के विधायक रामकुमार कश्यप और नीलोखेड़ी के विधायक भगवान दास कबीरपंथी ने दी नवनिर्वाचित मंडल प्रधानों को बधाई
करनाल। भाजपा के जिला अध्यक्ष बृज गुप्ता ने करनाल जिले में भाजपा के नए मंडल अध्यक्षों के निर्वाचित होने पर उन्हें बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि इससे पार्टी को मजबूती मिलेगी और कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार होगा। मंडल अध्यक्षों के पद पर युवाओं को अवसर देना एक मिसाल है। इससे जाहिर होता है कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो सभी को साथ लेकर चलने में यकीन रखती है और सभी को आगे बढऩे का समान अवसर प्रदान करती है। भाजपा जिला प्रधान ने कहा कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय केबिनेट मंंत्री माननीय मनोहर लाल जी , प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री नायबसिंह सैनी जी और भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष श्री मोहनलाल बड़ौली जी ने भी सभी नवनिर्विाचित मंडल प्रधानों को विशेष तौर पर बधाई देते हुए और उर्जा से काम करने का संदेश दिया है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश की महामंत्री डा. अर्चना गुप्ता की देख-रेख में पूरे प्रदेश में संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया संपन्न हो रही है।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी की तरफ से जिले मे पूर्व स्पीकर ज्ञान चंद्र गुप्ता को प्रभारी नियुक्त किया गया था जबकि घरौंडा विधानसभा में मेघरराज गुप्ता, इंद्री में अशोक सुखीजा, असंध में एडवोकेट वेदपाल, नीलोखेड़ी में अमरनाथ सौदा और करनाल विधानसभा क्षेत्र में सुनील गोयल जी चुनाव प्रभारी बनाए गए थे। इस पूरी चुनाव प्रक्रिया में जिले के प्रभारी भारत भूषण जौवल के अलावा जिला के महामंत्री जयभगवान समेत तमाम संगठन कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन मिला। उन्होंने बताया कि करनाल विधानसभा क्षेत्र में शहरी मंडल अध्यक्ष के तौर पर मोहन लोधी, अर्बन मंडल के अध्यक्ष गौरव खुराना, कर्ण मंडल के अध्यक्ष नवीन बतररा और रामनगर मंडल के अध्यक्ष मोहित सचदेवा का चयन हुआ है। करनाल विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री जगमोहन आनंद ने सभी नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्षों का सम्मान करते हुए उन्हें बधाई दी है। इसी तरह से घरौंडा मंडल के अध्यक्ष के तौर पर रोहित भंडारी,मोहदीनपुर से सचिन राणा, मधुबन से देवेंद्र शर्मा और बरसत मंडल में नरेश कुमार का चुनाव हुआ है। इस चुनाव में विधानसभा स्पीकर एवं घरौंडा के विधायक श्री हरविंद्र कल्याण भी मौजूद रहें और उन्होंने नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को बधाई देकर उनका उत्साहवर्धन किया। नीलोखेड़ी मंडल अध्यक्ष के तौर पर मुकेश भारती, निसिंग से मनसासिंह उर्फ जोनी, तरावड़ी से शिवम बंसल और निगदु मंडल से राजपाल का चयन हुआ है। इन सभी नवनिर्वाचित मंडल प्रधानों को नीलोखेड़ी के विधायक भगवान दास कबीरपंथी ने बधई दी है। उन्होंने बताया कि असंध मंडल से हिमांशु छाबड़ा, जुंडला से सुलेंद्र कादियान, जलमाना से विजय राणा और बल्ला मंडल से जयभगवान निर्वाचित हुए हैं। मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति के दौरान असंध के विधायक श्री योगेंद्र राणा भी उपस्थित रहें और मंडल अध्यक्षों को बधाई देते हुए उनका उत्साह बढ़ाया। इसी तरह इंद्री मंडल में विजय कुमार, संगौहा से राममेहर, कुंजपुरा से अनिल चौहान और गढ़ी बीरबल के मंडल अध्यक्ष के तौर पर संजय कुमार का चयन हुआ है। इंद्री विधानसभा के विधायक श्री रामकुमार कश्यप ने सभी नवनिर्वाचित मंडल प्रधानों को बधाई दी है। .उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी थी और बूथों के अध्यक्षों और पार्टी नेताओं से विचार विमर्श के बाद मंडल अध्यक्षों का चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव अधिकारियों ने मंडल स्तर पर पहुंच कर बूथ अध्यक्षों, शक्ति केंद्र प्रमुखों और सभी कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श करने के बाद चुनाव प्रक्रिया को संपन्न कराया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *