बीजेपी, जेजेपी, इनेलो और कांग्रेस के राजनीतिक कार्यकर्ता जो इनकी व्यवस्थाओं से दुखी वो आम आदमी पार्टी में आएं : डॉ. सुशील गुप्ता

पानीपत, 31 अगस्त

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने शनिवार को प्रेसवार्ता कर कहा कि आज हरियाणा में आम आदमी पार्टी का संगठन सभी पार्टियों से मजबूत है। आम आदमी पार्टी हर विधानसभा के हर बूथ पर मजबूती से तैयारी कर रही है। अभी अरविंद केजरीवाल की गारंटी के पंजीकरण की प्रक्रिया चल रही है। जिसमें 24 घंटे बिजली और हर घर के दिसंबर 2023 तक के बकाया बिजली के सारे बिल माफ किए जाएंगे। हर युवा को रोजगार की गारंटी और जब तक रोजगार नहीं दिया जाता तब तक 3000 रुपए बेरोजगारी भता दिया जाएगा। हर गांव में मोहल्ला क्लीनिक बनाएंगे और अस्पतालों को वर्ल्ड क्लास बनाएंगे। हर स्कूल को बेहतरीन बना कर अच्छी शिक्षा महैया कराएंगे और 18 साल से उपर की हर महिला को 1000 रुपए प्रति महिना दिए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि इससे पहले आम आदमी पार्टी ने परिवार जोड़ो अभियान चलाया था और 15 दिन में 45 रैलियां की थी। अब फिर आम आदमी पार्टी ने विधानसभा चुनाव को लड़ने के लिए अपना अभियान लॉन्च कर दिया है। इस अभियान में एक सितंबर को अरविंद केजरीवाल की धर्मपत्नी सुनीता केजरीवाल बाडढ़ा विधानसभा में आएंगी और रैली में जनता को संबोधित करेंगी। इसके साथ साथ कल पानीपत में पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान आएंगे और व्यापारियों के साथ टाउन हॉल करेंगे। इसके अलावा आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया कल शाम 5 बजे फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में रोड़ शो करेंगे। वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान अंबाला के नारायणगढ़ में शाम चार बजे रैली को संबोधित करेंगे। आम आदमी पार्टी अगले 15 दिन में लगभग 40 रैली, टाउन हॉल और रोड शो करेगी।

उन्होंने कहा कि बहुत जल्द आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल बाहर आएंगे और उनके कार्यक्रम हरियाणा विधानसभा चुनाव में अलग से लगाए जाएंगे। हरियाणा में लाल अरविंद केजरीवाल को पीएम मोदी ने एक राजनीतिक द्वेष के कारण एक फर्जी केस में जेल में डाल रखा है। जबकि इस केस में सैकड़ों जगह रेड हुई लेकिन कहीं से एक रुपए की भी रिकवरी नहीं हुई। इस केस में जिला अदालत से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक ने ये स्पष्ट कहा है कि इस केस से दूर दूर तक अरविंद केजरीवाल का कोई संबंध नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने जमानत भी दे दी फिर भी इस तानाशाह पीएम मोदी का मन नहीं भरा तो एक दूसरी एजेंसी द्वारा गिरफ्तार करवा दिया। लेकिन सत्य कभी पराजित नहीं होता, हमें भारत की न्याय प्रणाली पर पूरा भरोसा है। बीजेपी ने एक द्वेष पूर्ण भावना से हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल को जेल में डाल रखा है, इसका बदला हरियाणा की जनता जरूर लेगी। हरियाणा की जनता इस तानाशाही सरकार को जड़ से उखाड़ कर फेंकेंगी।

उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता परिवर्तन चाहती है। ये चुनाव जनता लड़ेगी। इस विधानसभा चुनाव में बीजेपी का जाना सुनिश्चित है। हरियाणा की जनता ने सभी पार्टियों को बार बार मौके दिए। लेकिन यहां न स्कूल और न अस्पताल अच्छे हुए, न युवाओं को रोजगार मिला, न अपराध पर लगाम लगी, न किसान कर्ज के बोझ से उबर पाया और न महिलाओं को बराबरी का मौका मिला। केवल जाति और धर्म के नाम पर चुनाव होते रहे। हरियाणा में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, गुंडाराज, अपराध, फिरौती का धंधा और नशा चरम सीमा पर है। महिलाएं शाम के समय घर से नहीं निकल सकती और पूरे प्रदेश में गोलियां चलाकर फिरौती मांगी जाती हैं। अब हरियाणा का लाल अरविंद केजरीवाल हरियाणा में आएगा और इन व्यवस्थाओं को बदलेगा।

उन्होंने कहा मैं बीजेपी, जेजेपी, इनेलो और कांग्रेस इन सभी पार्टियों के राजनीतिक कार्यकर्ताओं को खुला आमंत्रण देता हूं कि जो इनकी व्यवस्थाओं से दुखी हो चुके हैं, जो अरविंद केजरीवाल की नीतियों में विश्वास रखते हैं आम आदमी पार्टी उनको खुला निमंत्रण देती है। आप आम आदमी पार्टी में आइए और हम सब मिलकर हरियाणा को बदलेंगे। हरियाणा में दिल्ली और पंजाब से बेहतर काम करने वाली सरकार बनाएंगे। आम आदमी पार्टी सभी 90 सीटों पर पूरी तैयारी कर रही है। आम आदमी पार्टी बहुत जल्द उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करेगी। मैं हरियाणा की जनता से आग्रह करता हूं कि हरियाणा की जनता ने सभी पार्टियों को मौका दिया, इस बार एक मौका अरविंद केजरीवाल को दें और बदलाव के लिए सरकार बनाएं।

उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आम आदमी पार्टी आवेदन नहीं मांगती। आम आदमी पार्टी सर्वे करवाती है और जनता जिसको कहती है उसको टिकट देती है। आम आदमी पार्टी सर्वे में नहीं सीधी सरकार में आती है। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में बीजेपी का थ्री व्हीलर पार्टी बनाया और कांगेस का खाता भी नहीं खुलने दिया। वहीं पंजाब में बीजेपी का टू व्हीलर पार्टी बना दिया और अब हरियाणा में जनता बीजेपी को जनता जीरो पर समेटेगी। इस बार आम आदमी पार्टी का जनता के साथ गठबंधन है। आम आदमी पार्टी आम लोगों को टिकट देती है। आम आदमी पार्टी में 90% लोग पहली बार चुनाव लड़ते हैं और पहली बार चुनाव लड़ने वाले ही सबसे मजबूत होते हैं। आम आदमी पार्टी की ताकत ये है कि सब कुछ मुफ्त देने के बाद भी आम आदमी पार्टी मनाफे में रहती है और हरियाणा में कुछ भी फ्री नहीं है फिर भी सरकार घाटे में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *