फीचर फिल्म, लघु फिल्म, एनीमेशन, वृत्तचित्र, संगीत वीडियो आदि सहित 75 फिल्मों होंगी प्रदर्शित


कुरुक्षेत्र, 1 अगस्त। 
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में 7 से 11 अगस्त तक 7वां हरियाणा अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव कुवि के युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग तथा संस्कृति सोसाइटी फॉर आर्ट्स एंड कल्चरल डेवलपमेंट  के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है।
डीवाईसीए निदेशक प्रो. विवेक चावला एवं धर्मेन्द्र डांगी ने बताया कि उमंग और उत्साह के पांच दिन तक चलने वाले हरियाणा अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव को कुवि ऑडिटोरियम हॉल एवं सीनेट हॉल में आयोजित किया जाएगा फीचर फिल्म, लघु फिल्म, एनीमेशन, वृत्तचित्र, संगीत वीडियो आदि सहित 75 फिल्मों को प्रदर्शित किया जाएगा।
लोक सम्पर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि फिल्म महोत्सव में विशेष आकर्षण का केन्द्र 16 देशों की 19 भाषाओं फिल्में, मास्टर क्लास, फैशन शो, लाइव कल्चरल प्रोग्राम, हरियाणवी व्यंजन तथा अवार्ड शो होंगे। उन्होंने बताया कि महोत्सव में भारत, स्पेन, ईरान, मैक्सिको, मिस्र, स्विट्जरलैंड, वियतनाम, अमेरिका, बांग्लादेश, मोरक्को, जर्मनी, नेपाल, फ्रांस आदि देशों की फिल्में प्रदर्शित की जाएंगी।
7 अगस्त को स्पेन देश की स्पेनिश भाषा की लघु  फिल्म अल्मा, ईरान देश की लघु फ़ारसी फिल्म मिक्सड, भारत देश की लघु हिंदी फिल्म बारात, भारत देश की लघु मराठी फिल्म व्यर्थ, भारत देश की लघु हरियाणवी फिल्म नई पहल, भारत देश की लघु हिंदी फिल्म हप्पन सांगवाला, भारत देश की हिंदी फीचर फिल्म तेरा क्या होगा लवली, भारत देश की राजस्थानी भाषा की फीचर फिल्म रीत, मेक्सिको देश की अंग्रेजी भाषा की एनीमेशन फिल्म हू इज़ गॉड, भारत देश की हिंदी भाषा में भारतीय डॉक्यूमेंट्री धूमिल धरोहर, इजिप्ट देश फारसी भाषा की एनीमेशन फिल्म द स्प्रेयर तथा हिंदी भाषा में भारतीय फीचर फिल्म टीटू अंबानी प्रदर्शित की जाएगी।
प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि 8 अगस्त, 2024 को यूएसए देश की लघु अंग्रेजी फिल्म एंटर द रूम, भारतीय लघु हिंदी फिल्म द मर्चेंट ऑफ विनाशना, भारतीय लघु हिंदी फिल्म डियर फादर, भारतीय लघु अंग्रेजी फिल्म द रिलैप्स, भारतीय लघु मराठी फिल्म देशकारी, भारतीय लघु बंगाली फिल्म अर्काे,  भारतीय लघु हिंदी फिल्म पेस्ट, स्पेन देश की लघु स्पेनिश फिल्म वीकनेस, भारत देश की गुजराती भाषा की फीचर फिल्म प्रवास, भारत देश की हरियाणवी फीचर फिल्म पुनर्जन्म, भारत देश की अंग्रेजी/हिंदी भाषा की डॉक्यूमेंट्री फिल्म माई रेडियो माई लाइफ तथा ईरान देश की फारसी भाषा की शॉर्ट फिल्म आर यू वॉलीबॉल का प्रदर्शन किया जाएगा।
प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि 9 अगस्त को भारतीय शार्ट हिंदी फिल्म कान्हां जी, मोरक्को देश की फ्रैंच/अरेबिक भाषा की फीचर फिल्म द डायवोर्सिज ऑफ कैसाब्लांका, जर्मनी देश की जर्मन भाषा की शार्ट फिल्म द पोटरेट, भारत देश की हरियाणवी फीचर फिल्म दूज्वर, स्पेन देश की स्पेनिश भाषा की शार्ट फिल्म अंडर द साइप्रस शैडो, भारतीय फीचर फिल्म लापता लेड़ीज, ईरान देश की पर्सियन भाषा की शार्ट फिल्म नाजी, भारतीय एनिमेशन फिल्म होल्ड मॉय हैंड विद अमीश, भारतीय हरियाणवी म्यूजिक वीडियो अक्स ते उसकी, ईरान देश की पर्सियन भाषा में एनिमेशन फिल्म बैलेंस, ईरान देश की पर्सियन भाषा में शार्ट फिल्म क्रैडल, भारतीय हरियाणवी शार्ट फिल्म दिशा तथा भारतीय अंग्रेजी भाषा की शार्ट फिल्म मालती को प्रदर्शित किया जाएगा।
प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि 10 अगस्त को भारतीय हिंदी भाषा फीचर फिल्म बासन – द वेसल, हरियाणावी भाषा की थारा फूफा जिंदा है व मलयालम भाषा की थन्नुप फीचर फिल्म, स्विजरलैंड देश की अंग्रेजी भाषा की फीचर फिल्म द सेफ, भारत की हिंदी ड्राक्यूमेंट्री ट्रांसफॉर्म व हरियाणवी शार्ट फिल्म तीसरी छोरी, वियतनाम देश की अंग्रेजी भाषा की शार्ट फिल्म सुपरमार्केट अफेयर्स, यूएसए की अंग्रेजी भाषा की एनिमेशन फिल्म जस्टिन, स्पेन देश की स्पेनिश भाषा की शार्ट फिल्म व्हेन ग्रास ग्रोज़, बांगलादेश की बंगाली भाषा की शार्ट फिल्म ए लैटर ऑफ पोस्टमास्टर तथा भारत की हिंदी भाषा में शार्ट फिल्म गो रवि गो को प्रदर्शित किया जाएगा। इसके साथ ही 11 अगस्त को कार्यक्रम के अंतिम दिन आडिटोरियम हॉल में  भारत की हिंदी भाषा की शार्ट फिल्म भूख, बांगलादेश की बंगाली भाषा की शार्ट फिल्म ज्वाय बांगला, भारत की हिंदी भाषा की शार्ट फिल्म बूटस्पेस, कथाकार, हरियाणवी फीचर फिल्म 1600 मीटर, हिंदी डाक्यूमेंट्री पुराना किला तथा पंजाबी फीचर फिल्म कुड़ी हरियाणे वाल दी को प्रदर्शित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *