कुवि वार्डनों के वाहनों पर सिक्योरिटी स्टिकर लगाकर किया शुभारंभ
कुरुक्षेत्र, 27 जुलाई।
 कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के आदेशानुसार सुरक्षा कारणों से कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के हॉस्टलों में वाहनों पर बिना सिक्योरिटी स्टिकर के प्रवेश नहीं होगा। यह जानकारी देते हुए लोक सम्पर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि छात्रों के दो/चार पहिया वाहनों के प्रवेश को नियमित करने के लिए यह निर्णय लिया गया  है कि दो पहिया व चार पहिया वाहनों को लड़कों के हॉस्टल परिसर मे प्रवेश को नियंत्रित करने के लिए सिक्योरिटी स्टिकर अनिवार्य होंगे ताकि सिर्फ हॉस्टल रेसीडेंट्स व स्टाफ के वाहन परिसर में आवाजाही कर सकें।
प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि इस बात को ध्यान में रखते हुए हॉस्टल के चीफ वॉर्डन डॉ. जसबीर सिंह द्वारा वार्डनों के वाहनों पर सिक्युरिटी स्टिकर लगाकर शुरुआत की गई। उन्होंने बताया कि ये सिक्युरिटी स्टिककर्स न तो कॉपी किए जा सकतें हैं और न ही दोबारा उखाड़ कर लगाए जा सकते हैं। इस पहल के लिए चीफ वॉर्डन डॉ जसबीर सिंह ने विशेष रूप से कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *