राजस्थान के भाजपा नेता डॉ. सतीश पूनिया हरियाणा भाजपा के नये प्रभारी होंगे। अभी तक भाजपा के प्रभारी पद का दायित्व त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद बिप्लब कुमार देब के पास था।भाजपा ने उन्हें हाल ही में विधानसभा चुनाव के लिए सह प्रभारी नियुक्त किया है, जबकि विधानसभा चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान हैं।डॉ. सतीश पूनिया लोकसभा चुनाव में हरियाणा के चुनाव प्रभारी थे, जबकि राज्यसभा सदस्य सुरेंद्र सिंह नागर सह चुनाव प्रभारी थे।

भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने सतीश पूनिया को हरियाणा का प्रभारी नियुक्त करने के साथ ही सुरेंद्र नागर को सह प्रभारी नियुक्त किया है। प्रदेश में अक्टूबर में विधानसभा चुनाव हैं।

सतीश पूनिया पर क्यों चला दांव?

अब राज्य में मुख्यमंत्री नायब सैनी और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ मिलकर डॉ. सतीश पुनिया, सुरेंद्र नागर, धर्मेंद्र प्रधान और बिप्लब कुमार देब काम करेंगे।
सतीश पूनिया राजस्थान के प्रमुख जाट नेता हैं। हरियाणा के लोकसभा चुनाव में जाट समाज के लोगों ने भाजपा को अपेक्षित वोट नहीं दिया है। इसलिए उन्हें खुश करने के लिए भाजपा ने सतीश पूनिया को पार्टी प्रभारी बनाने का दांव खेला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *