करनाल, 3 जून
हरियाणा हेल्थ मिनिस्टीरियल स्टाफ एसोसिएशन की एक अहम बैठक संस्था के राज्य प्रधान अमित बुरा की अध्यक्षता में हुई जिसमें संगठन की करनाल कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से करनाल स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत सहायक हरीश चंद्र को जिला प्रधान के रूप में नामित किया गया। सहायक शौकीन को वरिष्ठ उपप्रधान चुना गया।
कार्यकारिणी में सुमन को उप प्रधान, रजत को सचिव, प्रीतम सिंह को कोषाध्यक्ष, रणवीर सिंह को वरिष्ठ सलाहकार और मनोज कुमार को ऑडिटर की जिम्मेदारी दी गई।
इसके अतिरिक्त पूर्व प्रधान मांगेराम को सर्वसम्मति से चेयरपर्सन चुना गया। इस अवसर पर नवनियुक्त प्रधान हरीश चंद्र ने उपस्थित सभी सदस्यों का धन्यवाद करते हुए आश्वाशन दिया कि हम सभी संगठित रूप में कर्मचारियों के हितों के लिए संघर्ष करते रहेंगे। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *