अम्बाला 25 जून: हरियाणवी लोक नृत्य के विकास हेतु गुदगुदी जंक्शन द्वारा अम्बाला शहर के पटेल नगर में 10 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन चल रहा है। यह कार्यशाला गुदगुदी जंक्शन कुरुक्षेत्र के अध्यक्ष चन्द्रमौलि गौड़ के मार्गदर्शन में अम्बाला कार्यकारिणी के जिला प्रभारी करमजीत एवं कार्यक्रम अधिकारी डा. संजय गौतम द्वारा संचालित की जा रही है। इस कार्यशाला के 5वें दिन अतिरिक्त उपायुक्त अम्बाला श्रीमती अपराजिता ने कार्यालय में पहुंचकर शिकरत की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हरियाणवी लोक नृत्य के विकास हेतु यह एक सराहनीय कदम है। उन्होंने सभी प्रतिभागी बच्चों से संवाद किया और उनकी प्रगति के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कार्यालय के प्रशिक्षक बुधराम मट्टू एवं आयोजक  डा. संजय गौतम, कर्मजीत सिंह को भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने के लिए प्रोत्साहित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *