बराड़ा, 29.11.2023ः आज  बराड़ा में दो दिवसीय प्रधानमंत्री आवास योजना (पी.एम.ए.वाई-शहरी) की सोशल आडिट की मीटिंग प्रारंभ हुई। इस मौके पर क्रीड के प्रोजेक्ट डायरेक्टर डा0 मनोज कुमार तेवतिया ने बताया कि इस योजना के चार मुख्य घटक हैं जिसमें स्थानीय स्लम पुर्नविकास आईएसएसआर, ऋण आधारित ब्याज सब्सिडी योजना सीएलएसएस  भागीदारी में किफायती आवास एएचपी एवं लाभार्थी आधारित व्यक्तिगत आवास निर्माण/विस्तार बीएलसी है। इस प्रक्रिया में लगभग 30 नागरिक हिस्सा ले रहे हैं।  बराड़ा शहर में 299 लोगों ने इस योजना के अंतर्गत आवेदन किया था। जिसमें से 230 आवेदनकर्ताओं को पूर्ण रूप से योग्य पाया गया। 69 आवेदनकर्ता अयोग्य पाए गए, पहली क़िस्त 190 को, दूसरी 183 को, तीसरी 138 को जा चुकी है.
दो दिवसीय सोशल आडिट मीटिंग का आयोजन  बराड़ा में आयोजित किया जा रहा है, तथा यह मीटिंग चंडीगढ़ स्थित शोध संस्था क्रिड की देखरेख में आयोजित की जा रही है। इस कार्य के लिए शोध संस्थान क्रिड को हाउसिंग फाॅर आल विभाग, हरियाणा द्वारा चयनित किया गया है। क्रिड से आई टीम के प्रोजेक्ट डायरेक्टर डा0 मनोज कुमार तेवतिया ने सोशल आडिट कमेटी मीटिंग के प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए सोशल आडिट के उदेदश्यों तथा फायदों का प्रकाश डालते हुए जानकारी दी की यह प्रकिया सहभागिता, उत्तरदायित्व एवं पारदर्शिता को बढ़ाने वाली है। उन्होंने अन्य राज्यों में सोशल आडिट से हो रहे फायदों की जानकारी भी दी। सोशल आडिट मीटिंग प्रतिभागियों को पांच सब कमेटियों में बांटा गया था जिसमें पहली कमेटी पीएमएवाई शहरी से संबंधित नियोजन एवं क्रियावान् दस्तावेजों का निरीक्षण, दूसरी कमेटी स्थानीय योजनाकारों एवं अधिकारियों का साक्षात्कार, तीसरी कमेटी लाभार्थियों एवं संबंधित हितधारकों को लेकर परस्पर सामूहिक परिचर्चा फोकस ग्रुप डिस्कशन चौथी कमेटी लाभार्थियों का साक्षात्कार तथा चयनित मकानों का स्थल निरीक्षण तथा पांचवी सब-कमेटी लाभार्थियों के किसी भी विषय के निदान के लिए जनसुनवाई आयोजित करेगी। दो दिवसीय मीटिंग और सब कमेटियों के प्रस्तुतीकरण तथा स्टडी के आधार पर क्रिड फाईनल रिपोर्ट तैयार करके नगर पालिका एवं राज्य सरकार के हाउसिंग फाॅर आल विभाग, हरियाणा को प्रस्तुत करेगा। जिसके आधार पर योजना के कार्याणवन एवं गुणवत्ता में सुधार किया जा सकें। मीटिंग मे आये लोगों ने बताया कि कई गरीब लोग योजना के लिए आवेदन नहीं कर पाए तथा योजना के लाभ से वंचित रह गए । कुछ लोगों ने किस्ते देरी से मिलने का मुद्दा भी उठाय। मीटिंग  में HFA, पंचकुला से पहुंचे हरप्रीत सिंह, संदीप कुमार, क्रिड से दीपक कुमार, संदीप कुमार, राकेश कुमार एवं बराड़ा नगर पालिका के पूर्व पार्षद दीपक बाजवा, संदीप कुमार, अकाउंटेंट परवीन कुमार और ज.इ. विकास नरवाल,  पीएमएवाई सिविल इंजीनियर  लोकेश शर्मा, पीएमएवाई; एम आई एस   राकेश कमल,  लाभार्थी,  एसएचजी महिलाएं, छात्र, आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed