हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के चेयरमैन आदित्य देवीलाल चौटाला ने शाहबाद अनाज मंडी का किया दौरा, मंडी में पहुंचने पर मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव कृष्ण कुमार बेदी ने किया चेयरमैन का स्वागत, चेयरमैन आदित्य देवीलाल चौटाला व राजनीतिक सचिव कृष्ण कुमार बेदी ने सुनी आढ़तियों व किसानों की समस्याएं
शाहाबाद 18 सितंबर हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के चेयरमैन आदित्य देवीलाल चौटाला ने कहा कि व्यापारी और किसान एक ही सिक्के के दो पहलू है तथा इनका आपस में चोली दामन का रिश्ता होता है। व्यापारी सदैव किसान के साथ खड़ा रहता है। किसान और व्यापारी खुश होंगे तो प्रदेश व देश तभी खुशहाल होगा। किसान और व्यापारी के लिए सरकारें जितना करें उतना कम है।
चेयरमैन आदित्य देवीलाल चौटाला सोमवार को शाहबाद अनाज मंडी में आढ़तियों व किसानों से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले चेयरमैन आदित्य देवीलाल चौटाला व मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव कृष्ण कुमार बेदी ने अनाज मंडी एसोसिएशन के प्रधान धनपत राय अग्रवाल के व्यावसायिक संस्थान पर आढ़तियों व समस्याओं को सुना और उनका हर संभव समाधान करवाने का आश्वासन दिया। चेयरमैन ने कहा कि मंडी के खराब हालात जो भी सबसे अच्छा होगा उसे आज ही कर दिया जाएगा। बहुत ही जल्द मंडी की दशा सुधर जाएगी। विशेष तौर पर पानी की निकासी की व्यवस्था को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त किया जाएगा। चेयरमैन ने अनाज मंडी की समस्याओं के तुरंत समाधान का आश्वासन तो दिया ही साथ ही धान की सरकारी खरीद जल्द शुरू करवाने के लिए मुख्यमंत्री से बात करने के लिए प्रतिबद्धता जताई।
अनाज मंडी में पिछले काफी समय से बिगड़ी व्यवस्थाओं के बीच आढ़तियों की पुरजोर मांग एवं मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव एवं पूर्व मंत्री कृष्ण बेदी के बुलावे पर हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के चेयरमैन आदित्य देवी लाल चौटाला ने अनाज मंडी का दौरा किया। पूर्व मंत्री कृष्ण बेदी, भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता कर्ण राज सिंह तूर, पूर्व सांसद कैलाशो सैनी, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष जगदीप सांगवान ठोल, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्या बीबी करतार कौर, नलवी मंडल प्रधान सर्वजीत कलसानी, धुराला मंडल प्रधान सहदेव मलान, जिला विपणन प्रवर्तन अधिकारी राजीव चौधरी, मार्कीटिंग बोर्ड के एक्सईएन सतीश बांगड़, जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी सुरेंद्र सैनी, निरीक्षक कुलदीप सिंह, मार्कीट कमेटी के सचिव कृष्ण कुमार मलिक एवं लेखाकार जितेंद्र कुमार की उपस्थिति में अनाज मंडी एसोसिएशन के प्रधान धनपत राय अग्रवाल के व्यावसायिक संस्थान पर पहुंचे चेयरमैन आदित्य देवीलाल चौटाला ने आढ़तियों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुना। सर्वप्रथम मंडी में पहुंचने पर अनाज मंडी एसोसिएशन के प्रधान स्वर्ण जीत सिंह बिट्टू कालड़ा एवं धनपत राय अग्रवाल ने पुष्पगुच्छ भेंट आदित्य चौटाला का स्वागत किया।
हरियाणा कच्चा आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान अशोक गुप्ता, राइस मिल एसोसिएशन के प्रधान रोहित वधवा, अनाज मंडी एसोसिएशन के वाइस चेयरमैन अजय गर्ग, त्रिलोचन सिंह हांडा, प्रवीण गर्ग, अमित गुप्ता एवं जिला कष्ट निवारण समिति के सदस्य बलदेव राज सेठी ने भी पुष्पमाला पहना कर चेयरमैन का स्वागत किया। अनाज मंडी एसोसिएशन के प्रधान स्वर्णजीत सिंह बिट्टू कालड़ा एवं धनपत राय अग्रवाल ने संयुक्त रूप से मार्कीटिंग बोर्ड के चेयरमैन आदित्य देवी लाल चौटाला को मंडी की समस्याओं से विस्तार पूर्वक अवगत करवाया। मंडी की टूटी हुई सडक़ों को विशेष रूप से रेखांकित करते हुए मंडी प्रधान ने जल्द से जल्द सडक़े बनवाने की मांग की। अनाज मंडी की अन्य समस्याओं में शुमार लाइसेंस की समस्या, टूटी हुई चार दिवारी एवं विशेषकर धान की सरकारी खरीद को जल्द से जल्द शुरू करवाने की बात भी कही गई।
गांव ढकाला प्रगतिशील किसान कर्ण राज सिंह तूर, शाहाबाद के किसान त्रिलोचन सिंह हांडा एवं गांव कलसानी के किसान सरबजीत सिंह ने हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड के चेयरमैन आदित्य देवी लाल चौटाला के समक्ष किसानों की भावांतर भरपाई की मांग को पुरजोर तरीके से उठाया। उन्होंने मार्केटिंग बोर्ड के चेयरमैन से सरकार से बात करके बाढ़ से हुई तबाही के बीच किसानों, आढ़तियों एवं राइस मिल मालिकों के नुकसान की भरपाई करने की अपील की। मच का संचालन का कार्य अनाज मंडी एसोसिएशन के सचिव दीपक सिंघल ने किया। इस अवसर पर नंद किशोर बतरा, संजय गुप्ता, दीपक गोयल बब्लू, यशपाल सिंगला, प्रवीण गर्ग, राजेश गुप्ता, पवन गौतम, यशपाल सेठी, मान सिंह रतनगढ़, त्रिलोक सिंगला, राकेश गर्ग, मनोज गर्ग, बलबीर सिंह खुराना, विनोद सचदेवा, कर्ण गुप्ता, सतीश गर्ग, लक्की चड्ढा, सचिन त्योड़ी, देसराज कश्यप, अमरनाथ डांगी, नीटू राणा एवं आशु गुप्ता सहित काफी संख्या में मंडी के आढ़ती उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *