हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शेयर बाजार में गिरावट है। सेंसेक्स 500 से ज्यादा अंकों की गिरावट के साथ 61200 के करीब ट्रेड कर रहा है। निफ्टी भी 120 से ज्यादा अंक टूटा है। ये 18180 के करीब कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 में से 25 स्टॉक में गिरावट है। बजाज फाइनेंस 2% टूटा है। एक्सिस बैंक और एयरटेल में करीब आधा फीसदी की तेजी है।

आईटी और रियल्टी इंडेक्स सबसे ज्यादा टूटे
NSE के सभी 11 सेक्टोरल इंडेक्स में गिरावट है। सबसे ज्यादा 0.89% की गिरावट निफ्टी आईटी और निफ्टी रियल्टी में है। फाइनेंशियल सर्विस इंडेक्स भी 0.80% टूटा है। निफ्टी बैंक में 0.46% और मेटल 0.66% गिरा है। FMCG में 0.55% की गिरावट दिख रही है। सबसे कम गिरावट सरकार बैंक इंडेक्स में है। ये केवल 0.13% नीचे काराबोर कर रहा है।

सुबह 9 बजकर 40 मिनट पर NSE के सभी 11 सेक्टोरल इंडेक्स गिरावट में कारोबार कर रहे थे।
सुबह 9 बजकर 40 मिनट पर NSE के सभी 11 सेक्टोरल इंडेक्स गिरावट में कारोबार कर रहे थे।

अमेरिकी बाजार चढ़कर बंद हुआ था
अमेरिकी बाजार शुक्रवार को तेजी के साथ बंद हुआ था। डाओ जोन्स में 0.59%, नैस्डैक में 1.11% और S&P 500 में 0.48% की तेजी रही थी। एशियाई फ्रंटलाइन इंडेक्स निक्केई 225 और शंघाई कंपोजिट भी निगेटिव में कारोबार कर रहे है। हैंग सेंग में 3% से जायादा की गिरावट है।

शुक्रवार को गिरावट में बंद हुआ था बाजार
हफ्ते के पांचवें और आखिरी कारोबारी दिन, यानी शुक्रवार (18 नवंबर) को सेंसेक्स 87 अंकों की गिरावट के साथ 61,663 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी 36 अंक बढ़कर 18,307 के स्तर पर आ गया था। सेंसेक्स के 30 में से 20 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। वहीं सिर्फ 10 शेयरों में गिरावट रही। लगातार दूसरे दिन बाजार गिरावट में बंद हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *